Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

साहिबज़ादों की महान शहादत को याद किया गया

Read in:Hindi

दीपक सिंह /चंडीगढ़ 

ग्राम दरिया  में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत कुमार गौतम के मुख्य आतिथ्य में (वीर बाल दिवस) गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादों की महान शहादत की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर दुष्यंत गौतम ने साहिबज़ादों के बलिदान, उनके अदम्य साहस एवं धर्म की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च त्याग पर प्रकाश डाला।

उन्होंने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा और देश को सशक्त बनाने में दिए गए योगदान को भी याद किया।

कार्यक्रम का आयोजन पार्षद नगर निगम चंडीगढ़ सरदार धर्मेंद्र सिंह सैनी द्वारा, भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के दिशा-निर्देशानुसार किया गया।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 9 के मंडल प्रधान सतीश शुक्ला , दीनदयाल उपाध्याय जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी,भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश मंत्री शशि शंकर तिवारी, भाजपा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष भारत कुमार, शक्ति प्रसाद देवशाली, नरेश पांचाल, अरुणदीप जी, बलजीत सिंह सिद्धू, श्रीमती प्रभा देवी, श्रीमती सुषमा,श्री राजेश, विशाल सिंह, दीपु, नंद कुमार यादव, करण यादव, अजय पांडे, इंद्रजीत सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह का आयोजकों की ओर से वार्ड नंबर 9 के मंडल प्रधान श्री सतीश शुक्ला ने तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया गया।

0 Comments