Monday, 13 July 2026
Breaking News
सिंगिंग सोल’स द्वारा संगीतमय कार्यक्रम मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहेब आयोजित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना पीर मुच्छल्ला में एल'मोरा ज्वेलर्स ने खोला का आधुनिक शोरूम  भारतीय जीवन बीमा निगम की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 15 जुलाई से पूर्व राज्यपाल के बरनाला निवास पर हुई पंजाबी फिल्म "सतलुज" की स्क्रीनिंग श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: नरेश चौहान रावण बनाम बादशाह अकबर
चंडीगढ़ Trending

पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की

उर्दू साहित्य के लिए एक वैश्विक डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में कार्य करेगा उर्दू विकीसोर्स

चण्डीगढ़ :

क्षेत्रीय डिजिटल विरासत की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करते हुए पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने आज उर्दू विकीसोर्स के शुभारंभ की घोषणा की। यह एक मुफ्त, ओपन सोर्स विकिमीडिया प्रोजेक्ट है जो अब उर्दू साहित्य के लिए एक वैश्विक डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में कार्य करेगा। आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मुक्त ज्ञान के समर्थकों के इस समुदाय ने बताया कि यह उपलब्धि स्वयंसेवकों और भागीदारों के गहन सहयोग से संभव हुई है। उन्होंने पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के डिजिटल विकास के लिए सरकारी सहायता की आवश्यकता पर भी बल दिया, जो वर्तमान कॉपीराइट कानूनों के कारण सीमित है।

उर्दू विकीसोर्स का शुभारंभ दक्षिण एशियाई साहित्यिक इतिहास के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। विकिमीडिया फाउंडेशन में कंटेंट इनेबलमेंट टीम के प्रबंधक सतदीप गिल ने बताया कि इस मील के पत्थर को रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के जरिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का समर्थन मिला।

उन्होंने बताया कि रेख्ता फाउंडेशन ने उर्दू साहित्य के दुनिया के सबसे बड़े संग्रह ने 10 दुर्लभ उर्दू पुस्तकें साझा करके इस परियोजना को गति दी। इनमें मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित ‘रामायण’ और मज़हर अली खान विला की ‘बेताल पच्चीसी’ का उर्दू अनुवाद शामिल है। इसके अलावा ब्रिटिश लाइब्रेरी ने 7 दुर्लभ ऐतिहासिक ग्रंथ साझा किए, जिन्हें टू सेंचुरीज ऑफ इंडियन प्रिंट (2016-2022) परियोजना के तहत डिजिटल किया गया था। इनमें अरबी कहानियों की किताब अलिफ लैला और मलिक मोहम्मद जायसी की कविता प‌द्मावत का 19वीं शताब्दी का संस्करण शामिल है।

विकीसोर्स की शक्ति : स्कैन को खोजने योग्य बनाना

सामुदायिक समन्वयक कुलदीप सिंह ने बताया कि विकीसोर्स डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में अद्वितीय है। साधारण इमेज आर्काइव के विपरीत, यह स्कैन किए गए दस्तावेजों को डिजिटल रूप से सर्चेबल टेक्स्ट में बदल देता है। इससे शोधकर्ताओं और छात्रों के लिए पहली बार सदियों पुरानी किताबों में विशिष्ट शब्दों को खोजना संभव हो गया है।

उन्होंने बताया कि चरण सिंह, डॉ. पवन टिब्बा (प्रिंसिपल, एनआरएलसी, पटियाला) और नाटककार बलराम बोधी जैसे स्वयंसेवकों की टीम ने पिछले एक साल से इस पर लगातार काम किया है।

पंजाब सरकार से माँगा सहयोग

पंजाबी विकिमीडियंस ने पंजाब सरकार से स्थानीय विरासत को बढ़ावा देने के लिए कॉपीराइट नियमों में ढील देने की अपील की। उन्होंने तमिलनाडु सरकार के सफल मॉडल का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने क्राउन कॉपीराइट से ओपन-एक्सेस ढांचे में बदलाव ने वहां की डिजिटल विरासत को बदल दिया है।