Monday, 06 July 2026
Breaking News
चंदे के धंधे में रसीद का क्या काम? कामरेड जगदीश भारद्वाज का जाना एक युग का अंत श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से
हरियाणा Trending

काटते थे गोवंश, नहर में फेंकते थे सबूत, अब सलाखों के पीछे !

Read in:Hindi

नहर किनारे चलता था खौफनाक खेल… सीआईए ने किया काला सच बेनकाब

प्रवीण वालिया/ करनाल

जिला पुलिस करनाल की सीआईए-1 टीम को गौ तस्करी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। सीआईए-1 इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए गोवंश को काटकर उसका मांस बेचने वाले 3 आरोपियों को काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजम पुत्र हनीफ निवासी बड़ी माजरा, जिला सहारनपुर (उ.प्र.),  नवाब पुत्र अकबर निवासी साहसपुर जाट, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) शहजाद पुत्र अकबर निवासी साहसपुर जाट, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। इनमें नवाब और शहजाद आपस में सगे भाई हैं।

इस संबंध में इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इंद्री क्षेत्र की नहर की पटरी पर गोवंश को काटकर उसका मांस ले जाकर बेचने का काम करते थे तथा पहचान छुपाने के लिए सिर को नहर में फेंक देते थे।

पुलिस टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपियों को नुक्कड़ क्षेत्र से काबू किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को करनाल लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने गौ तस्करी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 109/2026 धारा 13(1)/13(2) हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम 2015 व धारा 238(बी) बीएनएस के तहत थाना इंद्री में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

जिला पुलिस करनाल द्वारा गौ तस्करी जैसे अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।