Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने हेतु सम्मान समारोह आयोजित

Read in:Hindi

विजया पुष्कर, ऋतु नाग, शर्मिता भिंडर, सरिता खुराना, कंचन भल्ला, अदिति श्योराण, तृप्ता शर्मा, वेद चौधरी, डिंपल मेहता, लक्ष्मी सेन, नीता चतुर्वेदी व स्नेहा सिंह को अवार्ड देकर सम्मानित किया

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /चण्डीगढ़  

इंटरनेशनल वुमन डे बीत चुका है, लेकिन इसे मनाने का सिलसिला जारी है। इसका उद्देश्य यह है कि इस विशेष दिन को केवल एक बार नहीं, बल्कि हर दिन मनाया जाए। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और लड़कियों की उपलब्धियों को सराहा जाए। इसी संदर्भ में, चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में इंटरनेशनल वुमन डे का आयोजन किया गया, जिसमें अवार्ड सेरेमनी भी शामिल थी।

आयोजक संस्था स्पॉटलाइट की संस्थापक नेहा सरोज वर्मा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जो महिलाएँ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं, उन्हें एक मंच पर लाकर सम्मानित किया जाए। इस अवसर पर, ट्राईसिटी के साथ-साथ शिमला की 15 महिलाओं और लड़कियों को भी सम्मानित किया गया।

यह आयोजन महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसमें प्रस्तुति दी कथक नृत्यांगना जिज्ञासा गिरी ने। मुख्य मेहमान के रूप में मोहिंदर कौर ने शिरकत की। जबकि सेक्टर 43 चौकी में तैनात सब-इंस्पेक्टर आशा कुमारी विशेष मेहमान रहीं। जिन को सम्मानित किया उनमें विजया पुष्कर (सीनियर जर्नलिस्ट), ऋतु नाग, शर्मिता भिंडर (सोशल वर्कर), सरिता खुराना (मास्टर शेफ), कंचन भल्ला (सिंगर), अदिति श्योराण (क्रिकेटर), तृप्ता शर्मा ( अध्यापिका और समाजसेवी , शिमला) और वेद चौधरी (पूर्व रक्षा सेवाएं) शामिल रहीं। इसके अलावा डिंपल मेहता (गृहिणी) लक्ष्मी सेन और नीता चतुर्वेदी व स्नेहा सिंह (टीवी आर्टिस्ट) को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

0 Comments