Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
हरियाणा Trending

21 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 21 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. एन. रॉय को अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री महावीर सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खेल एवं युवा मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा खेल एवं युवा मामले विभागों के प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभागों का प्रधान सचिव लगाया गया है।
रोहतक मण्डल, रोहतक के आयुक्त और आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली पंकज यादव को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव वजीर सिंह गोयत को उच्च शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं सचिव, तकनीकि शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं सचिव तथा हरियाणा मानवाधिकार आयोग का सचिव लगाया गया है।

फरीदाबाद मण्डल, फरीदाबाद के आयुक्त, विशेष आयुक्त, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, मेवात एरिया तथा मेवात विकास एजेंसी, नूहं के चेयरमैन संजय जून को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली का कार्यभार सौंपा गया है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव भुपिंदर सिंह को हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा, सहकारिता विभाग की सचिव और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव गीता भारती को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा लगाया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव और तकनीकि शिक्षा विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव चंद्रशेखर खरे को हरियाणा मानव संसाधन विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।
गुरुग्राम के उपायुक्त यश गर्ग को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सचिव लगाया गया है।
जींद के उपायुक्त नरेश कुमार को नगर निगम, करनाल का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, करनाल लगाया गया है।
नगर निगम, अंबाला के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, अंबाला धीरेंद्र खडगटा को नगर निगम, यमुनानगर का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, यमुनानगर लगाया गया है।
नगर निगम, यमुनानगर के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, यमुनानगर अजय सिंह तोमर को सिरसा का उपायुक्त लगाया गया है।
रोहतक के उपायुक्त और गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार-1 को श्रम आयुक्त, हरियाणा और श्रम विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।
नूंह के उपायुक्त और मेवात विकास एजेंसी, नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शक्ति सिंह को रोहतक का उपायुक्त लगाया गया है।
करनाल के उपायुक्त, करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन (दृश्या) के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत कुमार यादव को गुरुग्राम का उपायुक्त लगाया गया है।
राज्य परिवहन, हरियाणा के निदेशक और परिवहन विभाग के विशेष सचिव विरेंद्र कुमार दहिया को जींद का उपायुक्त लगाया गया है।
सिरसा के जिला उपायुक्त अनीश यादव को करनाल का जिला उपायुक्त, करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरियाणा ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
नगर निगम, करनाल के आयुक्त और करनाल के जिला नगर आयुक्त मनोज कुमार को नूंह का उपायुक्त और मेवात विकास एजेंसी, नूंह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त श्रम आयुक्त हरियाणा व ईएसआई के अतिरिक्त निदेशक विरेंद्र लाठर को अंबाला, नगर निगम आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, अंबाला लगाया गया है।
पदस्थापन के आदेश का इंतजार कर रहे बलप्रीत सिंह को सब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल) अम्बाला कैंट, अम्बाला कैंट में आबकारी क्षेत्र में सरकारी भूमि प्रबंधन के लिए एस्टेट ऑफिसर लगाया गया है।
समालखा के सब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल) व एडिशनल कलेक्टर श्री अश्वनी मलिक को वर्तमान कार्यभार के साथ पानीपत का सब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल) व एडिशनल कलेक्टर लगाया गया है।
पानीपत के सब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल) धीरज चहल को हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव लगाया गया है।
कुरुक्षेत्र जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ और लाडवा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पुलकित मल्होत्रा को पंचकूला जिला परिषद में अतिरिक्त सीईओ एवं मोरनी का खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी लगाया गया है।

0 Comments