Monday, 28 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
हरियाणा Trending

गुरुग्राम में महिला का कंगन छीनने पर दो सपेरे गिरफ्तार

Read in:Hindi

गुरुग्राम, फेस2न्यूज

पुलिस ने एक महिला को सांपों का डर दिखाकर उसका सोने का कंगन छीनने के आरोप में साधुओं के वेश में दो सपेरों को गिरफ्तार किया है

दोनों की पहचान दिल्ली के सपेरा बस्ती निवासी आर रोहित नाथ और फरमान नाथ के तौर पर हुई है. इन्हें बुधवार शाम ग्वाल पहाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने आरापियों से दो सांप और चुराए गए सोने के कंगन बरामद किए हैं। घटना बुधवार सुबह की है जब पीड़िता मेघा जेटली सनसिटी गोल्फ कोर्स में एक कॉफी आउटलेट के बाहर कार पार्क कर बाहर आई और एक आरोपी ने सांप को पकड़कर उससे पैसे मांगे।

जेटली ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने 100 रुपए का नोट थमाया तो तुरंत बाद एक अन्य साधु के वेश में सांप लेकर आया और पैसे मांगने लगा और मना करने पर सोने का कंगन मांगने लगा और इसी दौरान उसने कंगन छीन लिया और दोनों सपेरेमौके से फरार हो गए, पुलिस ने सैक्टर 53 थाने में मामला दर्ज करके आरोपियों को 6 घंटे के अंदर अंदर काबू कर लिया।