Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

उत्तराखंड भ्रातृ संगठन ने ‘नेकी की दीवार’ से ठंड में जलाई इंसानियत की लौ

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /चण्डीगढ़  

जब कड़ाके की ठंड में ज़िंदगी सबसे ज़्यादा मुश्किल होती है, तब इंसानियत की गर्माहट सबसे ज़्यादा ज़रूरी होती है। इसी भावना को साकार करते हुए उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया, चण्डीगढ़ ने रेलवे स्टेशन के सामने ‘नेकी की दीवार’ का भव्य आयोजन कर सैकड़ों जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।

संगठन के प्रेस सचिव कुलदीप धस्माना ने बताया कि इस सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग 250 जरूरतमंद लोगों को कंबल, गर्म कपड़े, जूते-चप्पल और लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर नववर्ष कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।
(MOREPIC2) कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल कुमार दुबे (पूर्व डिप्टी मेयर) एवं बिमला दूबे (पार्षद, वार्ड-9, दरिया) द्वारा किया गया, जिन्होंने संगठन के इस सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम में गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पंवार, गढ़वाल सभा पंचकूला के प्रधान हरीश बर्थवाल, गुरप्रीत सिंह हैप्पी (पूर्व सरपंच), बलजीत सिंह सिद्धू,राजे सिंह रावत,अनुराग वर्मा, भूपेंद्र शर्मा, जे.पी. राणा सहित उत्तराखंड व ट्राई-सिटी की अनेक सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर इस मुहिम को और शक्ति दी।

संगठन के प्रधान सुनील पंत ने कहा कि अगर हर व्यक्ति थोड़ा-सा भी नेकी का भाव रख ले, तो कोई भी गरीब इस देश में बेसहारा नहीं रहेगा। हमारा संगठन इस मिशन को और अधिक लोगों तक पहुंचाएगा।” कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

0 Comments