Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

वनवासी कल्याण आश्रम, चण्डीगढ़ महानगर के महिला आयाम का विस्तार

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब-चंडीगढ़ महानगर व विभाग के महिला आयाम का विस्तार संबंधी बैठक प्रांत के उपाध्यक्ष जगदीश मनचंदा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में विभाग की महिला प्रमुख श्रीमती सरगुन अरोड़ा, प्रांत के अधिकारी अनिल शर्मा, आनंद रोहिल्ला, ओ पी डाबला व महानगर के अध्यक्ष संदीप कांसल, पालक गिरधारी लाल, सौरभ कुमार, विवेक कपूत उपस्थित रहे।

जगदीश मनचंदा ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरगुन अरोड़ा ने वनवासी कल्याण आश्रम के परिवार को आगे बढ़ाया है, उसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सरगुन के नेतृत्व में महिलाएं वनवासी आश्रम में बढ़-चढ़ कर कार्य कर रही हैं । हाल ही में हिमाचल के ज़िला सोलन में वनवासी छात्रावास का दौरा किया जहाँ उन्होंने बच्चों में अपने अनुभव साँझा किए । इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में महानगर में योग, पर्यावरण, राखी, वार्षिक उत्सव कार्यकर्मों के साथ वनवासी क्षेत्र के लिए भी योगदान दिया।

इस अवसर पर सरगुन अरोड़ा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि महानगर में 32 महिलाएँ हमारे साथ जुड़ी हैं, वह सभी सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा व खेलों में अपना योगदान दे चुकी हैं। सभी बहुत कर्मठ हैं। इस अवसर पर ओपी डाबला ने आश्रम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

घोषणा के अनुसार टीम : महिला आयाम रुचि कपूर को महानगर प्रमुख, श्रीमती यश कीर्ति शर्मा को सह प्रमुख, महानगर सदस्य मंजु मिड्डा, पूर्णिमा चोपड़ा, रितिका गोयल, विभाग महिला सह-प्रमुख डॉली सिंह को, मोहाली में मधुरिमा को प्रमुख, दीपा अरोड़ा को सह प्रमुख व वंदना व सदस्य तथा महानगर के अलग-अलग नगर प्रमुख एडवोकेट मीनाक्षी सिंह, सुनीता मिन्हास, विशन सचदेवी, अनिता बावा, रूपाली, अरुणा शर्मा, कविता गर्ग, वीणा देव होंगी।