Thursday, 02 July 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना
पंजाब Trending

2000 रुपए रिश्वत लेते हुये ए. एस. आई. को रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

कपूरथला, फेस2न्यूज:
राज्य में से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना सिटी कपूरथला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) लखविन्दर सिंह को 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इसके इलावा थाना सिटी खरड़, एस. ए. एस. नगर में तैनात ए. एस. आई. सोम नाथ के खि़लाफ़ 60,000 रुपए रिश्वत मांगने के दोष के तहत भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्टेट विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी ए. एस. आई. को शिकायतकर्ता गौरव निवासी अमन नगर, कपूरथला की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया है कि उसका दुकान पर अपने हिस्सेदार के साथ मामूली झगड़ा हो गया और सम्बन्धी ए. एस. आई. द्वारा इस संबंधी पुलिस के पास दाखि़ल शिकायत के मामले में उसकी मदद करने के बदले उससे पैसों की माँग की गई थी।
शिकायत के तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत जालंधर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त ए. एस. आई. को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी दोषी पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि एक अन्य मामले में विजीलैंस ब्यूरो ने ए. एस. आई. सोम नाथ के विरुद्ध 60,000 रुपए रिश्वत मांगने के दोष में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो ने बलबीर सिंह निवासी ग्रीन कंफरट होमज़, खरड़, ज़िला एस. ए. एस. नगर की शिकायत पर ए. एस. आई. सोम नाथ के खि़लाफ़ विजीलैंस पुलिस स्टेशन फ्लायंग सकुऐड-1 एस. ए. एस. नगर, पंजाब में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अधीन एफ. आई. आर. नं. 14 तारीख़ 13.09.22 दर्ज की गई है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता बलबीर सिंह ने भ्रष्टाचार रोकथाम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई और बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम के साथ उसकी मामूली तकरार हुई थी। इसके उपरांत उस मुलाजिम ने उसका मोटरसाईकल ज़ब्त कर लिया और उस मोटर साइकिल को छोड़ने के बदले रिश्वत के तौर पर 60,000 रुपए की माँग की। बातचीत के दौरान शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर कॉल रिकार्ड भी की।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान शिकायत के तथ्य सही पाये गए और विजीलैंस ब्यूरो ने उक्त दोषी ए. एस. आई के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज कर लिया।