Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
हरियाणा Trending

बीबीएमबी चेयरमैन की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी की क्या है भाजपा ज्वाइन करने की मजबूरी! कहां से मिला थ्रेट

Read in:Hindi

इंटेलिजेंस एजेंसी की तरफ से इनपुट मिली कि आईएसआई, रिंदा ग्रुप, बब्बर खालसा की तरफ से दीप्ति को खतरा है। इस पर थ्रेट को देखते हुए दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग टाल दी गई और उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

(MOREPIC1) चंण्डीगढ़/ पंचकूला :

बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की धर्मपत्नी दीप्ति त्रिपाठी को बुधवार पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल एवं कालका विधानसभा क्षेत्र की विधायक शक्ति रानी शर्मा की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल होना था. इसके लिए घर से करीब 1 हजार लोगों को साथ लेकर बीजेपी कार्यालय भी पहुंची, परन्तु तभी दीप्ति त्रिपाठी को इंटेलिजेंस की तरफ से सूचना मिली कि उनके बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर जान को खतरा है।

बीजेपी कार्यालय ज्यादा भीड़ जमा होने पर सुरक्षा कारणों के चलते दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग को स्थगित कर दिया गया। अब तारीख तय की जा रही है जिसके बाद जल्द ही दीप्ति त्रिपाठी को ज्वाइन करेंगी।

सूत्रों के मुताबिक दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग को सूचना सुबह से ही मीडिया में चल रही थी। जिसको लेकर इंटेलिजेंस एजेंसी की तरफ से इनपुट मिली कि आईएसआई, रिंदा ग्रुप, बब्बर खालसा की तरफ से दीप्ति को खतरा है। इस पर थ्रेट को देखते हुए दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग टाल दी गई और उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दीप्ति त्रिपाठी के मुताबिक वह लंबे समय से समाज कल्याण के लिए काम कर रही हैं। वह पॉलिटिकल पार्टी ज्वाइन करके लोगों की सेवा करने के लिए अपना दायरा बढ़ाना चाहती हैं ताकि वह और बड़े स्तर पर लोगों को मदद कर सके।

दीप्ति त्रिपाठी के मुताबिक वह जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करेंगी और वह दुखी है कि उनकी ज्वाइनिंग को पॉलिटिकल मुद्दा बनाया जा रहा है।