Thursday, 08 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी

Read in:Hindi

चंडीगढ़: अपनी सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लगी है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा महिलाओं द्वारा तैयार परिधानों की प्रदर्शनी सेक्टर 45 के सनातन धर्म मंदिर में लगाई गई। संस्था द्वारा सेक्टर 45 में ही आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र चलाए जा रहा है।

इसी केंद्र की महिलाओं ने सिलाई सीखने के बाद महिलाओं के लिए परिधान तैयार किए है। प्रदर्शनी का उद्घाटन पंजाब हैंडलूम एवं टेक्सटाइल डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर रविंदर गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में संस्था द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किया जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा एक ऐसी डगर है जिस पर चलना हर किसी के बस की बात नहीं लेकिन कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो इस कठिन राह पर चलते हैं ।संस्था की अध्यक्ष व प्रधान पूजा बक्शी ने कहा कि उनकी संस्था महिलाओं व बच्चों के कल्याण के लिए वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 45 डी चंडीगढ़ के नाम से विभिन्न प्रोजेक्ट चला रही है जिसके द्वारा समाज सेवा के अनेक कार्य किया जा रहे हैं। इसी में से एक सिलाई सेंटर सेक्टर 45 चंडीगढ़ में चल रहा है जिसमें अब तक 100 से अधिक महिलाओं को सिलाई सिखाई जा चुकी है ।

इन्हीं महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें महिलाओं ने सूट सलवार प्लाजो और आधुनिक फैशन के मुताबिक वस्त्र तैयार करके रखे गए हैं। जिन्हें लोगों ने खूब सराहा और इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दविंदर सिंह ने अपनी तरफ से संस्था को हर सहयोग देने का वादा किया। इस अवसर पर रविंदर गर्ग ने अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। संस्था के सदस्य ओम प्रकाश पुष्पकार, सेक्रेटरी अजय गुप्ता, नीरज, अमान , राबिया, अफसाना और संस्था के सिलाई सेंटर की अनेक महिलाएं पर मौजूद थी।

 
0 Comments