Thursday, 06 August 2026
Breaking News
23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना असम की बाढ़: बारिश के साथ नागालैंड में पर्यावरणीय क्षति पर उठे सवाल हमारे समय तुम कहां थे प्रभु?
खेल Trending

सिख मार्शल आर्ट 'गतका' पर वर्कशॉप 28 जनवरी को लुधियाना में

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/लुधियाना 

खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, सिविल लाइंस, लुधियाना की और से देश के सबसे पुराने पंजीकृत गतका संगठन, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 28 जनवरी को कॉलेज ऑडिटोरियम में सिख मार्शल आर्ट 'गतका' पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष एवं इस कार्यशाला के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनदीप कौर और सह-कोऑर्डिनेटर डॉ. नरिंदर कौर ने वाताया कि यह वर्कशाप फिजिकल एजुकेशन विभाग और हेरिटेज क्लब द्वारा प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल की अगुवाई में अजोयित की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब लुधियाना के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा अमृत इंडो कैनेडियन एकेडमी लदियां कलां लुधियाना के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह चहल, नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, स्टेट अवार्डी, एसोसिएशन के नेशनल कोऑर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह, एसोसिएशन के प्रशिक्षण और कोचिंग निदेशालय के निदेशक सुखदीप सिंह भी शोभा बढ़ाएंगे और गतका खेल के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे।

इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं, विशेष रूप से लड़कियों को आत्मरक्षा में कुशल वनाना, पारंपरिक खेल के बारे में जागरूक करना और उन्हें एक खेल के रूप में गतका कला को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।