Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

युवा नशे के दलदल में फंसकर जिंदगी बर्बाद करने पर है तुला

Read in:Hindi

आर के शर्मा/चंडीगढ़

पंजाब में नशे का कारोबार लगातार अपने पैर पसार रहा है। पुरुषों के साथ-साथ अब महिलाएं भी इस नशा तस्करी में उतर गई हैं। पंजाब से नशे को खत्म करने लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन पंजाब में नशे की तस्करी नहीं रुक पा रही है !शुक्रवार को  यशस्वी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले “धुआँ – धुआँ जिंदगी” नाटक का मंचन सेक्टर 17 प्लाजा में किया गया .नाटक को बरिंदर सिंह द्वारा लिखित है जिसका निर्देशन दलजीत सिंह ने किया .

बरिंदर सिंह ने बताया की सिटी थेटर आर्ट्स ग्रुप के कलाकारों ने नाटक के जरिए संदेश दिया कि आज के दौर में युवा वर्ग नशे के दलदल में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद करने पर तुला है। इस नाटक के जरिये कलाकारों ने बताया कि नशे के चंगुल में फंसने वाले युवाओं की भविष्य में कैसी दुर्गति होने वाली है।युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। इसके लिए वह किसी को नशा करते हुए देखते हैं, तो उसके बारे में उसके परिजनों को बताकर उसे इससे छुटकारा दिलाए।

उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों पर पूरा ध्यान दें। नशे को खत्म करने में जहां तक संभव हो, नशे से छुटकारा दिलाने में भरपूर प्रयास करे। नाटक में कलाकार रंजीत सिंह, सोरब दीप सिंह ओर जोन ने अपने अभिनय से लोगो को जागरूक किया। नाटक को देखने के लिए स्थानीय लोगों भी पहुंचे।

0 Comments