Sunday, 14 June 2026
Breaking News
म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से
पंजाब

अनियंत्रित गाड़ी डिस्पेंसरी की दीवार से टकराई, हुआ नुकसान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
नगर काउंसिल जीरकपुर के अधीन पड़ते गांव नगला में चल रही हेल्थ एंड वेलनेस डिस्पेंसरी की दीवार बीती रात किसी अज्ञात वाहन चालक ने तोड़ दी। देखने में आया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और अनियंत्रित कार डिस्पेंसरी की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में डिस्पेंसरी का काफी नुकसान हुआ है। घटना का पता उस समय चला जब डिस्पेंसरी का स्टाफ सुबह अपने काम पर आया। हालांकि कार चालक अपनी कार मौके पर छोडक़र भाग गया है। इस संबंधी स्टाफ ने सीनियर मेडिकल आफिसर सीएचसी ढकौली व पुलिस विभाग को मामले की शिकायत कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपनी शिकायत में इंचार्ज अनिता रानी ने कहा कि वीरवार देर रात चंडीगढ़ नंबर गाड़ी डिस्पेंसरी के कमरे में मारकर उसकी दीवार तोड़ दी गई थी। सुबह 8 बजे ड्यूटी पर आए स्टाफ ने मौका देखा। सारी दीवार टूटी हुई थी। जब कमरे का ताला खोलकर अंदर देखा तो अंदर काफी नुकसान हो रखा था। उन्होंने कहा कि दीवार टूटने के कारण उन्हें चोरी होने का डर है। कमरे में डिस्पेंसरी का काफी रिकार्ड व जरूरी सामान पड़ा है। इस संबंधी जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है।