Monday, 29 June 2026
Breaking News
श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं
हरियाणा Trending

अवैध खनन की शिकायत पर औचक निरीक्षण

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
खनन मंत्री ने जिला फरीदाबाद और पलवल में यमुना के किनारे अवैध रेत चोरी की ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर उन स्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पलवल जिला के गांव राजूपुर और दोषपुर का यमुना के संबंधित किनारों का दौरा किया।
मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा यमुना रेती चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।
उन्होंने कहा कि यमुना रेत चोरी होने से सरकार को करोड़ों रुपये की धनराशि का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में रेत खनन का अवैध कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञात रहे कि यमुना में खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कई गांवों के प्रमुख व्यक्ति कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा से मिले थे। ग्रामीणों का आरोप था कि रात के समय यह अवैध रेत खनन का कार्य चलता है और ओवरलोड डंपर से सड़क हादसा होने का डर हर समय बना रहता है।