Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
हरियाणा Trending

अवैध वसूली: भल्ला से प्रोडक्शन वारंट दौरान 24 लाख, 1 पिस्टल, काफी मात्रा में ज्वैलरी बरामद

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमीश्रर पंचकूला डॉ हनीफ कुरैशी के निर्देशानुसार, डीसीपी पंचकूला सुरेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में एसीपी क्राईम अमन कुमार, एसीपी सुरेन्द्र सिंह तथा प्रबंधक थाना सेक्टर 05 सुखबीर सिह द्वारा अवैध वसूली के मामलें में कार्यवाही करते हुए 30 मई 2022 को बरामद हुए 4.63 करोड रुपये, ज्वैलरी, पैसा, अफीम तथा 2 अवैध पिस्तोल, 3 मैगजीन, 11 जिन्दा कारतूस इत्यादि बारे पूछताछ हेतु 07 जून को आरोपी अनिल भल्ला तथा साहिल भल्ला को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। दोनों आरोपियो को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस ने भल्ला की पत्नी और बेटे की बहू से मिले करोड़ों रुपये कैश, ज्वेलरी, अफीम, पिस्तौल, कारतूस बारे में पूछताछ दौरान दोबारा भल्ला के घर से तालाशी के दौरान अनिल के घर से 08 जून को 24 लाख 60 हजार 600 रुपये, 1 पिस्तौल, काफी मात्रा में ज्वैर्लसी तथा कागजात ( स्टाम्प पेपर, बैंक चैक) हस्ताक्षर शुदा बरामद किए है
इसके अलावा 30 मई 2022 को अनिल भल्ला की पत्नी अंजू भल्ला तथा अजंली पत्नी साहिल भल्ला से 697 ग्राम अफीम बरामद बारे अनिल भल्ला तथा साहिल भल्ला से पूछताछ की गई। पूछताछ में साहिल भल्ला ने बतलाया कि वह अफीम निर्मल सिंह पुत्र नराता राम वासी गाँव बसौला पिन्जोर से लेकर आता था और यह अफीम भी उसने निर्मल सिंह पुत्र नराता राम से खरीदी थी।
08 जून 2022 को एसीपी क्राईम श्री अमन कुमार द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अलग से टीम तैयार करके निर्मल सिह वासी गाँव बसौला पिन्जौर के घर पर छापामारी करते हुए आरोपी निर्मल सिंह से 3 किलो 564 ग्राम अफीम (जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये) बरामद करके, निर्मल सिंह को गिरफ्तार किया गया है व इस संबध में अलग से अभियोग संख्या 335 दिनांक 08.06.2022, धारा 18-61-85 एन.डी.पी.एस एक्ट, थाना पिन्जौर में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके अलावा आरोपी निर्मल सिंह को पेश अदालत 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा ताकि आरोपी से भारी मात्रा में बरामद नशीला पदार्थ बारें पुछताछ करके आगामी कार्यवाही की जा सके।