Monday, 27 July 2026
Breaking News
नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर
पंजाब Trending

अस्पताल में पुरुष वार्ड के हालत बदतर, पानी की टंकियों में गंदगी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिकाः
सब डिवीजन स्तर के सिविल अस्पताल पर बड़ी गिनती में मरीज निर्भर करते हैं। अस्पताल का दौरा करने पर सामने आया कि वहां पर सेहत मंत्री के दिशानिर्देशों पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। वहां के शौचालयों और अन्य वार्डों में साफ-सफाई व पेंट हो रहा है जिस कारण जगह-जगह सामान बिखरा पड़ा हुआ है। अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड व महिला वार्ड में तो साफ-सफाई दुरुस्त दिखी लेकिन पुरुष वार्ड की हालत काफी दयनीय दिखी। वार्ड में गद्दे फटे मिले। चादरें भी गंदी थीं। वहीं एक बेड पर ही मरीज व उनके तामीरदार साथ ही आराम फरमाते दिखे।  (MOREPIC1)
अस्पताल में पानी की पूर्ति करने के लिए लगाई गई टंकियां खुली होने के कारण उनमें गंदगी भर गई है जो बीमारियों को न्योता दे रहीं है। डेंगू के मौसम में खुली पानी की टंकियों में डेंगू मच्छर भी पैदा होने का डर है। अस्पताल में रखरखाव का कार्य चलने के कारण जगह-जगह जहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। वहीं छत पर पुराने बेड, स्ट्रेचर व अन्य कबाड़ पड़ा रहा है।
जगह-जगह पड़े हैं दवाइयों के खाली डिब्बे:
अस्पताल के ओपीडी क्षेत्र में भी सफाई रामभरोसे है। ओपीडी में दवाइयों के खाली डिब्बे जगह-जगह बिखरे पड़े हैं। इन्हें कूड़ादान में गिराने की जगह खुले में ही फेंका हुआ था।  (MOREPIC2)
क्या कहते हैं अधिकारी:
कुछ समय पहले ही ज्वाइन किया है। जो समस्याएं हैं, उन्हें दूर कर रहे हैं। सफाई के लिए दो कर्मी लगाए हैं। पुरुष वार्ड के लिए 20 नए गद्दों का आर्डर दिया है। रही बात पानी की टंकियों की तो प्लंबर को काम दिया है। जल्द ही सब सही हो जाएगा।
– धरमिंदर सिंह, एसएमओ डेराबस्सी