Monday, 27 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

एक हफ़्ते में 11.73 किलो हेरोइन, 20 किलो अफ़ीम, 9 किलो गांजा, 20.07 लाख रुपए ड्रग मनी समेत 327 नशा तस्कर/सप्लायर किये काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की नशों के विरुद्ध जंग के दौरान पंजाब पुलिस ने पिछले एक हफ़्ते में नारकोटिक ड्रग्गज़ एंड साईकोट्रोपिक सब्स्टैंस (एन. डी. पी. एस.) एक्ट के अंतर्गत 31 व्यापारिक मामलों समेत 230 एफ. आई. आर. दर्ज करके 327 नशा तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने पिछले हफ़्ते में 43 भगौड़ों और ऐनडीपीऐस मामलों में वांछित अपराधियों को भी गिरफ़्तार किया है।
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचौन सिंह गिल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कान्फ्ऱेंस को संबोधन करते हुये बताया कि राज्यभर के संवेदनशील रास्तों पर नाके लगाने के साथ-साथ नशा प्रभावित इलाकों में घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चला कर पुलिस ने एक हफ्ते में 11.73 किलो हेरोइन, 20 किलो अफ़ीम, 9 किलो गाँजा, 5.76 क्विंटल भुक्की, फार्मा ओपीओडज़ की 28 हज़ार गोलियां/ कैपसूल/ टीके/ शीशियों के अलावा 20.07 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।
नशों की तस्करी के नये रूझानों के बारे बात करते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की तरफ से नशों की तस्करी पर नकेल कसने के बाद अब नशा तस्कर/ सप्लायर बहुत कम मात्रा में भाव मिलीग्राम और ग्राम में नशा बेच कर गिरफ़्तारियों से बचने के लिए नये तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा ताज़ा रुझान सामने आया है जिसमें नशा तस्कर प्याज़ के साथ भरे ट्रकों में छुपा कर नशों की तस्करी कर रहे हैं।
आईजीपी ने कहा कि अबोहर और फिऱोज़पुर क्षेत्र से नशों की सप्लाई बढ़ रही है और ड्रग सप्लायर अब चैकिंग से बचने के लिए नशों की तस्करी करने के लिए सार्वजनिक आवाजाही को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि नशीलियां गोलियाँ मुख्य तौर पर यूपी-दिल्ली के सहारनपुर, गाजियाबाद, बहादुरगढ़ क्षेत्रों से हरियाणा के ज़रिये जबकि अफ़ीम और भुक्की मध्य प्रदेश-राजस्थान क्षेत्र से आ रही है।
आईजीपी गिल ने कहा कि पंजाब पुलिस की तरफ से नशा तस्करों/ सप्लायरों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों और गैंगस्टरों के विरुद्ध भी जंग शुरु की गई है।
पुलिस टीमों ने 67 अपराधिक मॉड्यूलें का पर्दाफाश करके 301 गैंगस्टरों को गिरफ़्तार करने के इलावा मुकाबले में दो ख़तरनाक गैंगस्टरों को मार गिराया है और उनके कब्ज़े में से 640 हथियारों समेत 174 मैगज़ीनें और 3364 कारतूस बरामद किये हैं। इसके इलावा पुलिस टीमों ने 7 हैंड ग्रेनेड और पाँच आईईडीज़ भी बरामद किये हैं।
जि़क्रयोग्य है कि डीजीपी की तरफ से सभी सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को सभी नामी नशा तस्करों को काबू करने और अपने अधिकार क्षेत्रों में नशा तस्करी वाले संवेदनशील स्थानों की शिनाखत करके नशा तस्करों पर नकेल कसने और नशा बेचने/ तस्करी करने वाले सभी व्यक्तियों को काबू करने के लिए तलाशी मुहिम शुरू करने के सख़्त हुक्म दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाये जिससे उनसे नाजायज राशि बरामद की जा सके।