Tuesday, 21 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
हरियाणा Trending

एसटीएफ का गैंगस्टरों पर निशाना, 47 मोस्ट वांटेड व 180 बदमाश भी काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा में संगठित अपराध से निपटने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गत वर्ष अपहरण, सुपारी लेकर हत्या, रंगदारी, जबरन वसूली, लूट व डकैती जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त गिरोहों पर लगाम लगाते हुए 47 मोस्ट वांटेड, 16 गैंगस्टर व गैंग मैंबर और जघन्य अपराध में शामिल 164 अन्य अपराधियों को काबू कर उनके अंजाम तक पहुंचाया है।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा प्रदेश भर में संगठित अपराधों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल विभिन्न गिरोहों और बदमाशों के खिलाफ लगातार बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।
एसटीएफ के निशाने पर आए अपराध जगत के कुछ कुख्यात व नामचीन का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सूबे गुर्जर को दिल्ली एयरपोर्ट से काबू किया। इसकी गिरफ्तारी पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा कुल 7 लाख 50 हजार रुपये का इनाम था। इसके अतिरिक्त, अशोक शोकी और मोनू कुमार जैसे इनामी बदमाशों को भी काबू कर अंजाम तक पहुंचाया गया।
स्मार्ट पुलिसिंग की मिसाल कायम करते हुए एसटीएफ ने अंबाला जिले में संचालित एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया जहां पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन खरीदारी करने वाले भोले भाले नागरिकों को ठगा जा रहा था। साथ ही एसटीएफ टीम ने एसएससी, सीएचएसएल, एमटीएस, रेलवे, एनईईटी और आईआईटी जैसी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से हल करने में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को काबू किया।
संगठित अपराध में शामिल सक्रिय गिरोहों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई करने के लिए एसटीएफ चीफ आईजी बी. सतीश बालन सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए डीजीपी ने कहा कि एसटीएफ प्रदेशभर में सक्रिय ड्रग माफिया के नेटवर्क को कूचनले के साथ-साथ राज्य भर में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए पुलिस इकाइयों के साथ मिलकर काम कर रही है।