Thursday, 27 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
पंजाब Trending

काऊंसिल अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की पार्क में बनी तीन दुकानें तोड़ी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
वीआईपी रोड पर स्थित ट्रिपल सी प्रोजेक्ट के अंदर पार्क में बनी तीन दुकानों को काऊंसिल अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर तोड़ दिया। हैरानी कि बात यह है कि प्रोजेक्ट के फ्रंट पर इसी तरह पार्क में दुकानें बनी हुई हैं जो सबको दिखती हैं, लेकिन उनपर कार्रवाई न करते हुए प्रोजेक्ट के अंदर बनी दुकानों पर कार्रवाई की गई। जिसे दुकानदारों ने पक्षपात की कार्रवाई बताया। पीड़ित दुकानदार मनीष ने बताया कि उसकी दुकान करीब तीन साल पुरानी है जबकि बाकी दो दुकानें तो छह महीने पहले ही बनी हैं। मनीष ने बताया कि ट्रिपल सी के बिल्डर पंकज गुप्ता ने जब यह दुकान उसे दी थी तो उसकी हालत खस्ता थी। उसने लाखों रूपये लगाकर दुकान अच्छी बनाई और काम शुरू किया। वह समय पर दुकान का 25 हजार रूपये किराया भी दे रहा था। पर अब बिना नोटिस दिए, बिना बताए काऊंसिल अधिकारियों को बोलकर उनकी दुकान तुड़वा दी है। जिससे उसका लाखों रूपये का नुकसान हो गया। बताया कि उसने दुकान को बनाने में करीब 15 लाख रूपये लगाए थे। पिछले दो सालों से लगातार दुकान चला रहा है और आज बिना बताए नगर काऊंसिल के अधिकारियों ने उसकी दुकान तोड़ दी। दुकानदार ने बताया कि बिल्डर पिछले तीन चार सालों से इस दुकान का किराया खा रहा है और फ्रंट पर भी इसी तरह की दुकाने बनी हुई हैं। इसके इलावा पार्किंग में भी एक बड़ी अवैध कंटीन बनी हुई है (SUBHEAD)
यह दुकान नाजायज बनी हुई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर काऊंसिल अधिकारियों ने दुकानें तोड़ी हैं। मैं किसी से किराया नहीं ले रहा था और इनको बताया भी गया था काऊंसिल कार्रवाई करेगी। हमारा इस में कोई रोल नहीं है।
— पंकज गुप्ता, बिल्डर, वीआईपी रोड
हमें शिकायत मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। मालिक को नोटिस भी दिए गए थे, आगे किराएदारों को सूचित करना बिल्डिंग मालिक की जिम्मेवारी थी।
— लखबीर सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर काऊंसिल जीरकपुर