Sunday, 26 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

कार के नीचे आईईडी लगाने का मामलाः हिमाचल प्रदेश से मुख्य दोषी और उसके दो साथी गिरफ्तार

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
समाज विरोधी ताकतों के विरुद्ध चल रही निर्णायक जंग के दौरान आई. एस. आई. हिमायत प्राप्त आतंकवादी नैटवर्कों को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने मुख्य दोषी और आठवें दोषी के तौर पर युवराज सबरवाल उर्फ यश को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कैनेडा स्थित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के निर्देशों पर अमृतसर में सब- इंस्पेक्टर की कार के नीचे एक इम्परूवाईजड एक्सप्लोसिव डिवायस (आईईडी) लगाया था।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि ख़ुफ़िया एजेंसी के नेतृत्व वाली कार्यवाही के दौरान नयी आबादी फैजपुरा के रहने वाले युवराज को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि युवराज एक हिस्ट्री शीटर है और इरादातन कत्ल, डकैती और लूटपाट आदि समेत कई घृणित अपराधों में शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि युवराज के साथ पुलिस ने उसके दो साथियों पवन कुमार उर्फ शिवा माची और साहिल उर्फ माची, दोनों निवासी चमरंग रोड अमृतसर को भी गिरफ्तार किया है, जोकि अपराधिक पृष्टभूमि वाले हैं और अमृतसर पुलिस को कत्ल, सनैचिंग, डकैती, लूटपाट आदि के कई अन्य मामलों में वांछित थे। दोनों मुलजिम अमृतसर के थाना मजीठा रोड में दर्ज डकैती केस में गिरफ्तार किये गए हैं, जबकि अमृतसर के थाना रणजीत ऐवीन्यू में दर्ज हुए आईईडी केस में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
यह कार्यवाही, पंजाब पुलिस की तरफ से तरन तारन के पट्टी गाँव के दीपक (22), जो 16 अगस्त, 2022 को अमृतसर के सी-ब्लाक रणजीत ऐवीन्यू के क्षेत्र एस. आई. दिलबाग सिंह की रिहायश के बाहर उसकी ऐसयूवी बोलैरो (पीबी02-सीके-0800) के नीचे आईईडी लगाने वाले युवराज का साथी था, समेत सात व्यक्तियों को गिरफ्तार करने से चार हफ्ते बाद अमल में लाई गई है। स्थानीय पुलिस की तरफ से मौके से मोबाइल फ़ोन-ट्रिगरिंग आईईडी जिसका वज़न 2.79 किलोग्राम और लगभग 2.17 किलो हाई विस्फोटक बरामद किया गया था।
लौजिस्टिक, तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करने के दोष के तहत गिरफ्तार किये गए छह अन्य व्यक्तियों की पहचान बख़ार्स्त कांस्टेबल हरपाल सिंह और फतेहदीप सिंह, दोनों निवासी गाँव सभरा, तरन तारन; रजिन्दर कुमार उर्फ बाऊ निवासी हरीके, तरन तारन; खुशहालबीर सिंह उर्फ चिट्टू, वरिन्दर सिंह उर्फ अब्बू और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी तीनों निवासी भिक्खीविंड, के तौर पर हुई।
डीजीपी ने बताया कि युवराज की गिरफ्तारी के साथ जहाँ पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, वहीं सरहदी सूबे की शान्ति और सदभावना को भंग करने की साजिश रचने वाले कैनेडा स्थित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के प्रत्यर्पण के लिए भी पुरज़ोर यत्न किये जा रहे हैं।
पुलिस कमिशनर (सी. पी) अमृतसर अरुण पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवराज का सात दिन का रिमांड हासिल किया है और आगे पूछताछ की जा रही है।