Tuesday, 28 July 2026
Breaking News
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक
पंजाब Trending

कैंची से हमला कर दुकानदार से 27 हजार रूपये लूटे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
मुबारिकपुर पुलिस चौकी के अधीन पड़ते गांव त्रिवेदी कैंप में बीती देर शाम दो लुटेरे एक दुकानदार के नौकर को कैंची से हमला कर उसे घायल करने उपरांत 27 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। घायल दुकानदार के नौकर मनीश को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती करवाया गया था, जहां वह जेरे इलाज है। मामले की जानकारी देते मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि त्रिवेदी कैंप में मनियारी की दुकान पर रविवार शाम साढ़े 7 बजे दो युवक कोई सामान खरीदने के बहाने आए। इस दौरान उन्होंने मौका देखकर वहां खड़े 25 वर्षीय नौकर मनीश पर कैंची से हमला कर दिया और गल्ले से 27 हजार रूपये लेकर फरार हो गए। इस हमले में मनीश बूरी तरह से जख्मी हो गया जिसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लुटेरों ने मनीश पर कैंची से चार वार किए थे।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि जख्मी नौकर मनीश के बयान पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। मामले को ट्रेस कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान 28 वर्षीय वरिंदर कुमार निवासी मुबारिकपुर व 25 वर्षीय सचिन निवासी गांव सुंडरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपित वरिंदर कुमार की ओर से अपने साथ लाई कैंची से मनीश पर वार किए गए थे। आरोपित वरिंदर ने पहले भी मुबारिकपुर में चाकू के साथ हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने उपरांत उससे पैसे छीन लिए थे। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपितों को मंगलवार अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लूटे गए 27 हजार रुपये की राशि के बारे में पता किया जाएगा।