Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

कॉलोनियों की सड़कों से ट्रकों की आवाजाही से लोग परेशान, रोक लगाने की मांग

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
शहर में स्थित रिहायशी कॉलोनियों की सड़कों से भारी वाहनों और ट्रकों की आवाजाही से लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। यह दिक्कत केवल एक जगह नहीं, बल्कि शहर के हर हिस्से में लोग महसूस कर रहे हैं। वीरवार को अलग-अलग जगह से लोगों ने शिकायत नंबर पर कॉल करके शिकायतें दर्ज करवाई, जिसमें अधिकतर लोगों ने प्रशासन से कॉलोनियों के अंदर से होकर निकलने वाले ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक लाखों की आबादी वाले जीरकपुर शहर में रिहायशी क्षेत्रों के व्यावसायिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है और इसके लिए होने वाले सामान की ढुलाई के लिए बड़े-बड़े ट्रकों की मदद से सामान लादकर लाया और ले जाया जाता है। अधिकतर व्यावसायिक गतिविधियां शहर के रिहायशी क्षेत्रों में हो रही हैं, जिसकी वजह से दिन और रात के समय भारी भरकम ट्रकों को आना-जाना लगता रहता है। दूसरी ओर प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो शहर में स्थित रिहायशी क्षेत्रों की कॉलोनियों के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है।
वीरवार को स्थानीय निवासियों में जसविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, सुरिंदर सिंह, सुमित कुमार, दीपेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह आदि ने शिकायत नंबर पर फोन करते हुए बताया कि अगर ट्रक वालों को कालोनियों के अंदर से निकलने पर रोकते हैं तो बिना किसी कारण लड़ने लगते हैं। इसलिए प्रशासन से मांग है कि कॉलोनियों के अंदर से भारी ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए।

0 Comments