Monday, 29 June 2026
Breaking News
राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
हरियाणा Trending

खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए खोली जाएंगी पांच और लैब: स्वास्थ्य मंत्री

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के पास चंडीगढ़ और करनाल में दो लैब हैं। इसके अलावा, पांच और नई लैब खोलने का प्रावधान किया जा रहा है जो गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला और रोहतक में आधुनिक संसाधनों सहित खोली जाएंगी। 
श्री विज पंचकूला में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के कार्यालय के भवन का शिलान्यास अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।  (SUBHEAD)
उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ खाने पीने की चीजें मिलें, मिलावट रहित सामान मिले, औषधियों में शुद्धता हो, इसको देखने के लिए स्वास्थ्य विभाग से अलग हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे पास मोबाइल वैन है जो 20 रुपये में दूध का टेस्ट करके उसका परिणाम बताती है। ऐसे ही हम खाने पीने की चीजों का टेस्ट करने के लिए और मोबाइल वैन भी लेने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एफडीए विभाग ने हाल ही में सोनीपत में पांच जगह छापे मारकर आयुर्वेदिक की कोटे को खुली मार्केट में बेच देने वाली फर्मों पर शिकंजा कसा है क्योंकि ये फर्म दवाइयां बनाने के नाम पर अतिरिक्त कोटा ले रहे थी और मार्केट में बेच रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है और 2 व्यक्तियों को पुलिस पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। इसी प्रकार नकली घी बनाने वाली फर्मों का भी भंडाफोड़ करने में विभाग ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि कोरोना के दौरान भी रेमिडिसवीएर की नकली दवाई को विभाग के लोगों ने पकड़ा है और इस मामले में एक फैक्ट्री को भी सील किया गया है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब रेमिडिसवीएर बहुत जरूरी हो गई थी लेकिन समाज के यह क्रूर चेहरे इस नकली दवाई को महंगे दामों पर बनाकर बेच रहे थे।
श्री विज ने गलत काम करने वाले लोगों को चेताते हुए कहा कि हम नकली दवाइयां बेचने नहीं देंगे और इसके लिए टीमें गठित कर दी हैं और यदि हमें और विभागों के स्टाफ की भी आवश्यकता पड़ी तो हम उन्हें लेकर और टीमें गठित करेंगे। उन्होंने कहा कि नशे को मिटाने के लिए विभाग दृढ़ संकल्पित है और अभी हाल ही में विभाग ने अंबाला छावनी में नशे का कारोबार करने वाले व्यक्ति की एक एकड़ में कब्जा कर बनाई गई कोठी पर भी बुलडोजर चला दिया। उन्होंने कहा कि हर गलत काम करने वाले को हम बख्शने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का गठन किया गया है और इस ब्यूरो में एडीजीपी रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी को मुखिया बनाया गया है।
श्री विज ने कहा कि पंचकूला में स्वास्थ्य विभाग का अलग से भवन भी बनाया जाएगा और इसी प्रकार पुलिस मुख्यालय का भी अलग से भवन यहां पर बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को पत्र भी लिख दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से हम सब ने लडाई लड़ी है और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान हथेली पर रखकर लोगों की जान बचाई है। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना की चौथी लहर की तैयारियां कर ली है और आज ही प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की है। उन्होंने कहा कि मैं यहां यह कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व ने इस महामारी से भारत को निकाल लिया है। उन्होंने कहा कि हमने मुफ्त टेस्ट किए, वैक्सीन दी और मुफ्त में लोगों का इलाज किया है और अब हम स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन चुका है, हमारे पास आज पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर और दवाइयां उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कोरोना जरूर है लेकिन हमें हिदायतों का पालन करना चाहिए, इसीलिए दिल्ली से सटे 4 जिलों में मास्क लगाना जरूरी किया गया है।
मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत-विधानसभा अध्यक्ष
इससे पहले, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि यह खुशी की बात है कि पंचकूला के सेक्टर 3 में बनने वाले खाद्य एवं औषधि प्रशासन भवन का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज द्वारा किया गया है। दवाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में शुद्धता पर बल देते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि आज कुछ असामाजिक तत्व मिलावटखोरी में संलिप्त हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।