Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

गलियों में दूषित पानी के चलते बासिंदे नरकीय वातावरण में जीने को मजबूर

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
नगर काउंसिल में शामिल गांवों में कई वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आने वाले मीरपुर गांव के निवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते हुए नारकीय माहौल में जी रहे हैं। एक ओर जहां सफाई के अभाव में गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है, जिससे बाहर जाने के लिए गंदे पानी से निकल कर जाना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। मीरपुर के लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपनी समस्याओं का समाधान करने की अपील की है।  
मुबारिकपुर डीएसपी कार्यालय के सामने क्षेत्र में रहने वाले सुखबीर सिंह, रीटा, राज रानी, सतपाल सिंह, दर्शन सिंह, रेखा, सरोज रानी व अन्य लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सफाई के अभाव में कई माह से नाले बंद पड़े हैं। नालों का गंदा पानी गलियों में भर गया है। वार्ड पार्षद समेत नगर परिषद अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गलियों में दूषित पानी होने के कारण छोटे बच्चों को गंदे पानी से बाहर निकल कर जाना पड़ रहा है, जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।  (MOREPIC1)

मामला मेरे ध्यान में नही है। जल्द ही सफाई के लिए स्वीपर भेजे जाएंगे। जल्द ही समस्या का हल किया जाएगा।
— रंजीत सिंह रेड्डी, अध्यक्ष नगर काउंसिल, डेराबस्सी।