Thursday, 27 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
पंजाब

गलियों व खाली पड़े प्लाट में पानी खड़ा होने से लोग परेशान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
वार्ड नंबर 24 के शिवालिक विहार में सड़को, गलियों और खाली प्लाटों में पानी इकठा होने से लोग परेशान हैं। सीवरेज का पानी सड़कों पर खड़ा होने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग इसलिए भी परेशान हैं कि सीवरेज का बदबूदार पानी उनके घरों में घुस गया है, जिसकी निकासी का नगर काऊंसिल के पास कोई प्रबंध नही है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पभात गांव से सोसाइटीज से होकर पटियाला रोड पर जाने वाले इस सड़क पर लंबे समय से यह समस्या चल रही है। जबकि इसके लिए वह नगर काऊंसिल के अधिकारियों को बोल बोलकर थक चुके हैं। लेकिन इसका कोई हल नहीं निकाला जा रहा। लोगों ने बताया कि पभात गांव का सीवरेज भी इस तरफ से निकलता है, जबकि उनकी सोसाइटी डाउन होने के कारण पानी यहां पर ओवरफ्लो हो जाता है और सड़कों व घरों में भर जाता है। इसके इलावा लोगों ने बताया कि किसी बिल्डर ने शोरूम के प्लाट काट कर खाली छोड़े हुए हैं जोकि करीब 3 चार एकड़ में हैं और उसमें घुटनों तक पानी भरा हुआ है। जिसकी निकासी के लिए कोई जगह नही है और पानी में से बदबू आने लग गई है, जिससे बीमारिया फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने कहा कि काऊंसिल अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं यदि जल्द ही कोई ठोस प्रबंध ना किया गया तो उन्हें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ेगा।
बारिश का पानी है, शिवालिक विहार में यह समस्या पहले भी आ चुकी है। कल हीं टीम भेजकर चैक करवा लेते हैं।
– कुलवंत सिंह, जेई नगर काऊंसिल जीरकपुर।