Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

ग़ैर-कानूनी माइनिंग के लिए पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिन्द्र पाल गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार और ग़ैर-कानूनी अभ्यासों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरैंस नीति की वचनबद्धता दोहराते हुये भोआ से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिन्द्र पाल को ग़ैर-कानूनी माइनिंग में शामिल पाये जाने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पठानकोट पुलिस ने विधायक को नाजायज माइनिंग करने के दोष के तहत गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एस.एस.पी. पठानकोट अरुण सैनी ने बताया कि 8जून, 2022 को एक भरोसेयोग टैलिफ़ोन पर मिली सूचना के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों को गाँव माईरा कलाँ के नज़दीक एक क्रशर वाली जगह पर भेजा गया, जहाँ कुछ व्यक्ति पोकलेन जेसीबी के द्वारा ग़ैर-कानूनी माइनिंग करते पाये गए थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने मौके से पोकलेन जे. सी. बी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया है, जबकि पोकलेन ड्राइवर जिसकी पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई है और क्रशर का नुमायंदा जिसकी पहचान प्रकाश के तौर पर हुई है, मौके से फऱार हो गए। बरामद की हुई पोकलेन जेसीबी तारागड़ के गाँव कीड़ी खुर्द के कृष्णा वाश्ड स्टोन क्रशर के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई।
इसके उपरांत पुलिस की तरफ से एफआईआर नंबर 49 तारीख़ 08/06/2022 को खनन और खनिज ( विकास और रैगूलेशन) एक्ट की धारा 21 (1) के अंतर्गत पठानकोट के तारागड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई थी।
एस.एस.पी. ने आगे बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि कृष्णा वाश्ड स्टोन क्रशर में पूर्व विधायक जोगिन्द्र पाल की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
जि़क्रयोग्य है कि आम आदमी पार्टी का स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला राज्य मंत्रीमंडल से बरख़ास्त किया गया और वह अभी तक सलाखों के पीछे हैं।