Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

ग्राम पंचायत सैंज में मतदान के लिए 14 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जिला शिमला के विकास खण्ड ठियोग की ग्राम पंचायत सैंज में आम चुनाव के दृष्टिगत 14 सितम्बर, 2022 को (मतदान की स्थिति में) सम्बन्धित पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इस बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत सैंज के विभिन्न पदों के लिए 14 सितम्बर को मतदान (आवश्यक हुआ तो) के दृष्टिगत पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय, शिक्षण संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मतदान के दिन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 की धारा-25 के तहत वैतनिक अवकाश रहेगा।
इसके अलावा प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कार्यरत कर्मचारियों जो ग्राम पंचायत सैंज के मतदाता हैं, को भी मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इसके लिए उन्हें मतदान के प्रमाण के रूप में संबंधित पीठासीन अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।