Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

घर में कूलर की हवा में सो रहा था परिवार, चोर लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
यहां हरिपुर हिंदुआं गांव में चोरों ने एक घर से लाखों की नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने चोरी को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार कूलर की ठंडी हवा में सो रहा था। इतना ही नहीं 3 दिन बाद घरवालों को चोरी का पता चला। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो चोर चोरी का सामान ले जाते नजर आ रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अवतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 27.28 जुलाई की रात उसके चाचा गुरदेव सिंह व चाची घर में कूलर लगाकर सो रहे थे। इसी बीच चोर घर में घुसा और अलमारी के पास पड़ी चाबी से लॉकर का ताला खोलकर 2 लाख नकद, आठ तोले सोना और 4 तोले चांदी चुरा कर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि चोर इतना चलाक था की उसने अलमारी की चाबी वहीं रखी थीए लेकिन अलमारी के अंदर बने लॉकर की चाबी अपने साथ ले गए।
उन्होंने 2.3 दिन तक चाबी की तलाश की, जब चाबी नहीं मिली तो उन्होंने लॉकर तोड़ा तो देखा कि अंदर नकदी समेत सारा सामान गायब है। अवतार ने बताया कि कूलर की आवाज से चाचा-चाची को चोरी का पता नहीं चल सका।
उन्होंने कहा कि उनके चाचा गांव के गुग्गा माड़ी के अध्यक्ष हैं, वहां की नकदी भी उनके घर में पड़ी थी, जो चोरी हो गई।
परने से हुई चोर की पहचान:
अवतार सिंह ने बताया कि उनके चाचा का सिर पर बांदने वाला परना भी घर से गायब था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर रात में उसी परने को बांधकर कैमरे के सामने से निकल रहा है, जिससे चोर की पहचान हो गई है।
डेराबस्सी के पुलिस प्रमुख जसकंवल सिंह सेखों से बात करने पर उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

0 Comments