Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के 31 दिसंबर, 2021 तक के बकाया खड़े बिजली बिल माफ

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री मान द्वारा राज्य के लोगों के साथ किये वायदे को पूरा करते हुये पंजाब सरकार की तरफ से घरेलू श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं के 31 दिसंबर, 2021 तक के बकाया खड़े बिजली बिल माफ कर दिए हैं। इस सम्बन्धी पंजाब स्टेट पावर कोरपोरेशन लिमटिड (पी. एस. पी. सी. एल.) द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
डिफालटर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने संबंधी बताते हुये पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं, जिनकी तरफ से 30 जून, 2022 तक, 31 दिसंबर, 2021 तक के बकाया खड़े बिजली बिलों की अदायगी नहीं की गई है, के बिल माफ कर दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो बिजली कनैक्शन काटे गए हैं और जिनको बहाल करना संभव नहीं है, आवेदक की विनती पर पी. एस. पी. सी. एल. द्वारा दोबारा जोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि नये घरेलू बिजली कनैक्शन के लिए जो खर्चे बिजली उपभोक्ताओं द्वारा अदा किये जाने हैं, की अदायगी भी पंजाब सरकार की तरफ से पी. एस. पी. सी. एल. को की जायेगी।
अन्य सभी उपभोक्ता जैसे सरकारी अस्पताल/सरकारी डिसपैंसरियां, धार्मिक संस्थाएं, सरकारी खेल संस्थाएं, सैनिक रैस्ट हाऊस, सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षिक संस्थाएं और अटैचड होस्टल आदि इस माफी स्कीम के घेरे में नहीं आऐंगे।
श्री ई. टी. ओ. ने बताया कि पंजाब सरकार पहले ही राज्य के सभी योग्य निवासियों को 300 यूनिट प्रति महीना मुफ़्त बिजली दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किये सभी चुनावी वायदे पूरे करेगी और जन हित में काम करती रहेगी।

0 Comments