Monday, 06 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
पंजाब Trending

छुट्टी वाले दिन जोड़ दिए जाते हैं अवैध सीवरेज कनेक्शन, अधिकारी नहीं करते कार्रवाई

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
शहर की आबादी लाखों में है और शहर की तरफ न तो अधिकारी ध्यान दे रहे है ओर न ही सरकार ध्यान दे रही है। जो समस्या एक बार शुरू हो जाए तो उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता और वह वहीं की वहीं पड़ी रहती है, लोग परेशान होते रहते हैं। पिछले लंबे समय से शहर में अवैध सीवरेज कनेक्शन छुटी वाले दिन जोड़ दिए जाते हैं और अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर उसे देखते रहते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अवैध काम करने के लिए शनिवार और रविवार का दिन रखा गया जिस में कहीं न कहीं काऊंसिल के अधिकारियों की मिलीभगत भी दिखाई देती है। जब अवैध कनेक्शन जोड़ा जाता है तो कई लोग इस बारे में उन्हें सूचित भी करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। शनिवार को पभात रोड पर एक दुकानदार द्वारा सीवरेज का कनेक्शन जोड़ दिया गया और सड़क को तोड़कर ऐसे ही छोड़ दिया। (SUBHEAD)

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कुछ दिन पहले भी ऐसे ही एक व्यक्ति ने कनेक्शन जोड़ दिया था और गड्ढे भरे बिना ही सड़क टूटी हुई छोड़ दी थी। अब बरसात के दिन शुरू हो गए हैं तो इन गड्डों में पानी भर जाता है। ऐसा ही एक गड्ढा वीआईपी रोड पर भी बना हुआ है जो अब बड़ा गड्ढा बन गया है। जिस कारण सड़क पर हमेशा पानी बहता रहता है और दो पहिया वाहन तो उसमें से निकल भी नहीं पाते। चार पहिया वाहन को भी या तो साइड से निकलना पड़ता है या फिर धीमी गति से गड्ढे में से निकलना पड़ता है जिस कारण वाहनों को नुकसान हो जाता है और जाम की समस्या अलग से पैदा हो जाती है। भले ही देखने में यह गड्ढे छोटे नजर आते हैं लेकिन समस्या बड़ी पैदा करते हैं, जिस ओर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।
आबादी पांच लाख ओर सीवरेज कनेक्शन 50 हजार, बाकी बोझ कहां:
नगर काऊंसिल के आंकड़ों की बात करें तो शहर में 50 हजार से ज्यादा सीवरेज कनेक्शन नहीं लिए गए और शहर की आबादी है 5 लाख तो बाकी किए सीवरेज के कनेक्शन कहां गए। यह एक बड़ा सवाल है लेकिन नगर काऊंसिल के अधिकारियों को यह बात समझ नहीं आ रही या फिर वह समझना नहीं चाहते। एक बात तो है कि यहां अवैध कनेक्शनों की भरमार है फिर क्यों उनपर कार्रवाई नहीं की जाती। शहर के सीवरेज सिस्टम पर जरूरत से जायदा लोड है। जिस कारण अक्सर सीवरेज ओवरफ्लो होते रहते हैं। जिस तरफ ध्यान देने की जरूरत है।

पभात रोड की सूचना मिली थी, जहां मैंने मुलाजिम भेजा था लेकिन पता चला कि उसके पास कनेक्शन की कॉपी है, इस लिए उसे सोमवार को कॉपी लेकर दफ्तर बुलाया गया है। वीआईपी रोड पर सोमवार को बंदा भेजकर सारी स्थिति चैक करवा ली जाएगी। यदि कोई समस्या हुई तो उसे जल्द ठीक किया जाएगा।
— कुलवंत सिंह, जेई नगर काऊंसिल जीरकपुर