Monday, 21 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

जीरकपुर: अवैध कालोनियों का सिलसिला जारी, सैनी विहार-4 का पानी कनेक्शन काटा

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर में अवैध कालोनियां विकसित करने का सिलसिला बा दस्तूर जारी है। उसका बड़ा कारण नगर काउंसिल की ढीली कारगुजारी के चलते कालोनाइजरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है और जब तक अधिकारी कुंभकर्णी नींद से जागकर कार्रवाई करने पहुंचते हैं, तब तक बिल्डर फ्लैट बेचकर चले जाता हैं। बलटाना एरिया में सैनी विहार-4 के नाम से कालोनाइजर सैनी अवैध कालोनी विकसित कर रहा है। हालांकि दो महीने पहले इसकी शिकायत एडीसी मोहाली पूजा सियाल को की गई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए एडीसी ने नगर काउंसिल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उस समय नगर काउंसिल ने यहां निर्माण तोडक़र काम बंद करवा दिया था। लेकिन दो महीने बाद अब दोबारा से नगर काउंसिल अधिकारियों की मिली भुगत से अवैध कालोनी का निर्माण धीमी गति से किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत वार्ड नंबर-1 की पार्षद के पति प्रताप राणा ने उच्चधिकारियों से की थी। जिस पर बुधवार को डिप्टी डायरेक्टर निकाय विभाग टीम लेकर मौका देखने पहुंचे थे, जहां सोसायटी का अवैध तौर से जोड़ा पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। जांच में सामने आया कि सैनी ने सोसायटी के पास स्थित राम विहार से नाजायज पानी का कनेक्शन जोड़ा हुआ था। इस संबंधी जब सैनी से संपर्क करने के लिए फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
हां अवैध कालोनी विकसित की जा रही है उसके ठीक पीछे सुखना चौ (कुदरती बहाव) है। यहां कोर्ट ने धारा 55 लगाई हुई है। इस धारा के तहत इस सुखना चौ से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। लेकिन देखने में आया है कि इस सुखना चौ के कुछ हिस्से पर कब्जा करके वहां कोठियों का निर्माण कर उन्हें आगे बेच दिया है। इस संबंधी भी नगर काउंसिल के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की ।
अवैध कनेक्शन के लिए शिकायत मिली थी। आज मौके पर जाकर कनेक्शन को काट दिया गया है। विभाग द्वारा पुलिस कार्रवाई के लिए शिकायत दी जाएगी।
— परमिंदर सिंह सराओ, डिप्टी डायरेक्टर निकाय विभाग