Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

जीरकपुर: बारिश से हुआ सीवरेज सिस्टम ब्लॉक, ओवरफ्लो हो रहा पानी

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर का सीवरेज सिस्टम बारिश के बाद कई जगहों पर ब्लॉक हो गया। इसके चलते जगह- जगह सड़कों पर बारिश के पानी के साथ सीवरेज पानी मिल कर बह रहा है। लोगों को डर है कि यदि सारा सिस्टम एक साथ रुक गया तो मुसीबत खड़ी हो सकती है। सोमवार को हुई बारिश के बाद कई जगहों पर लोगों के घरों के आसपास और मार्केट्स में बारिश का पानी खड़ा हो गया। कई एरिया में बरसाती पानी की निकासी के बंदोबस्त नहीं हैं। ऐसे में यहां रहने वाले लोग सड़कों पर भरे पानी को सीवरेज लाइनों में छोड़ रहे हैं। बारिश से पानी की निकासी के लिए लोगों ने अपने एरिया में सीवरेज मैन होल के ढक्कन खोल दिए। इससे बारिश के पानी के साथ सीवर लाइनों में मिट्टी, पॉलीथीन, कचरा आदि भी पहुंच गया। दर्जनों जगहों पर सीवरेज के मैन होल से पानी ओवरफ्लो होकर बाहर बहने लगा है। जीरकपुर एमसी ने कई एरिया में बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन नहीं डाली है। ऐसे में लोग सड़कों पर बारिश का पानी इकट्ठा होने पर उसे सीवरेज लाइनों में पहुंचा देते हैं। लोगों का कहना है कि जीरकपुर एमसी को ड्रेनेज सिस्टम सिस्टम पर काफी काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही यहां लोगों को बारिश के पानी के लिए सीवर लाइनों का इस्तेमाल करने से रोका जाना चाहिए। बारिश के पानी की निकासी के लिए जीरकपुर में एमसी ने काम नहीं किया। इससे यहां हर बारिश के मौसम में लोगों को परेशानी होती है।

बड़ी सीवरेज सक्शन मशीन चाहिए:
जीरकपुर में सीवरेज और ड्रेनेज लाइनों की प्रॉपर सफाई के लिए बड़ी सीवरेज सेक्शन मशीन चाहिए। सीवरेज लाइनों में ब्लॉकेज की समस्या को दूर करने के लिए पूरे शहर में एक साथ सीवरेज लाइनों की सफाई करने की जरूरत है। लेकिन जीरकपुर एमसी ऐसा नहीं करती। इसका कारण यह है कि एमसी के पास छोटी सीवरेज सेक्शन मशीन है, जिससे सीवरेज लाइन के छोटे हिस्से की ब्लॉकेज ही दूर हो सकती है। जब भी किसी जगह सीवरेज ब्लॉक होने की शिकायत आती है तो यह मशीन भेज दी जाती है।