Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

झुग्गी से मिला संदिग्ध हालातों में एक बजुर्ग का शव

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
बिशनपुरा गांव में सरकारी स्कूल के नजदीक खाली पड़े प्लाट में बनी झुग्गी में एक व्यक्ति का संदिग्ध हालातों में शव मिला। झुग्गी में मृतक के साथ सो रही उसकी दो बहने व जीजा भी बेहोश पाए गए। जिन्हें गांव निवासियों की मदद से डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक बिलखा सिंह के शव को डेरा बस्सी अस्पताल की मोर्चारी में रखवा दिया गया है। बेहोश लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैकटर 32 के जीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है।  (SUBHEAD)
मामले के सबंध में बताते हुए मृतक के बेटे गुलाब (मृतक ने अपने भाई का गोद लिया हुआ बेटा) ने बताया कि उन्हें किसी ने चहरीली चीज खिलाकर बेहोश कर घर से सोने के गहने लूट लिए हैं। गुलाब ने बताया कि बीती 12 बजे भी फोन पर बात हुई थी और सुबह किसी पड़ोसी का फोन आया तो वारदात का पता चला। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने लूटपाट के इरादे से उनका कत्ल किया है। गुलाब सिंह ने बताया कि मृतक बिलखा ने उसे गोद लिया हुआ था, लेकिन वह इस समय अपने बहनों बिजली व कलाशों के पास बिशनपुरा गांव में रह रहे थे। मृतक बिलखा के पास अपना कोई बच्चा नही है और उनकी पत्नी कि मौत भी कई साल पहले हो चुकी थी, जिसके बाद वह हमारे साथ रहते थे। गुलाब ने पुलिस को गुहार लगाई है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
सीसीटीवी में झुग्गी के पास से गुजरते नजर आए तीन युवक:
मृतक के बेटे बयानों के आधार पर पुलिस ने झुग्गी के आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की है। जिसमें तीन युवक एक्टिवा पर घूमते नजर आए हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं पुलिस की जांच में मामला लूटपाट का ना होकर किसी जहरीली चीज के खाने या काटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कोई जहरीली चीज खुद खाई है या किसी ने खिलाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। (MOREPIC1)

मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आगामी जांच में कोई जहरीली चीज खाने या फिर काटने की बात सामने आ रही है। फिलहाल चोरी वाली कोई बात सामने नही आई है। बाकी जो लोग बेहोश हैं उनके होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के बेटे के बयान के आधार पर सीसीटीवी चैक कर तीन युवकों को घूमते देखा गया है। उन्हें राउंड अप करने के लिए पड़ताल की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चारी में रखा गया है। पुलिस दोनों नजरिए से मामले की जांच कर रही है।
– दीपिन्दर सिंह, एसएचओ थाना जीरकपुर।

0 Comments