Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने के लिए वी.डी.एस. समय सीमा 15 सितम्बर तक बढ़ाई

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने के इच्छुक राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब सरकार ने लोड बढ़ाने के लिए लोड की स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना (वी.डी.एस.) की तारीख़ 15 सितम्बर तक बढ़ा दी है।
अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ़ैसला राज्य के अन्नदाता की सुविधा के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 10 जून को वी.डी.एस. 45 दिनों के लिए 24 जुलाई तक शुरू की थी, जिसके अंतर्गत ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने की फीस 4750 रुपए से घटाकर 2500 रुपए प्रति बी.एच.पी. की गई थी। मान ने कहा कि उनके लिए यह बहुत गर्व और संतुष्टी वाली बात है कि अब तक राज्य के 1.28 लाख किसानों ने इस योजना का लाभ लेकर 123 करोड़ रुपए बचाए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की ओर से मिले बड़े समर्थन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अब इस येजना को 15 सितम्बर तक बढ़ाने का फ़ैसला किया है। उन्होंने बताया कि जो किसान अपने ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने के इच्छुक हैं, वह सितम्बर के मध्य तक आवेदन कर सकते हैं। भगवंत मान ने किसानों से अपील की कि वह इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लें और घटी हुई दरों पर लोड बढ़ाने के लिए आवेदन करें।
इस दौरान कृषि को लाभप्रद पेशा बनाने की राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना इस दिशा में सही कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है और जनसंख्या का बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर करता है। मान ने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम का उद्देश्य लागतें घटाकर किसानों का लाभ बढ़ाना है।