Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

डीसी कार्यालय का सुपरिटेंडेंट और पुलिस सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने उपायुक्त कार्यालय के एक अधीक्षक सहित एक पुलिस अधिकारी को क्रमशः 20,000 रुपये और 4000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ब्यूरो प्रवक्ता ने आज जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहला मामला सोनीपत जिले का है, जिसमें ब्यूरो की टीम ने डीसी कार्यालय के अधीक्षक वेद प्रकाश को डीआरओ कार्यालय के एक कलर्क से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया। आरोपी अधीक्षक शिकायतकर्ता की ट्रांसफर संबंधी फाइल को आगे आगे बढाने के लिए पैसे की मांग कर रहा था।
जितेंद्र सिंह ने ब्यूरो में दी शिकायत में बताया कि वह डीआरओ कार्यालय सोनीपत से एसडीएम कार्यालय गन्नौर में ट्रांसफर करवाना चाहता है जिसकी फाइल वेद प्रकाश के पास लंबित है। उसकी फाइल को आगे बढ़ाने के लिए अधीक्षक ने उससे 30,000 रुपये की मांग की, जिसमें से वह पहले ही उसे 10,000 रुपये दे चुका था। शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए आरोपी वेद प्रकाश को रंगेहाथ दबोच लिया।
एक अन्य मामले में थाना जाटूसाना, रेवाड़ी में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) अनिल कुमार को गांव भोंडू भौतवास निवासी शिकायतकर्ता राजेंद्र से 4,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया। आरोपी पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ लंबित एक मामले में समझौता कराने के एवज में 5,000 रुपये की मांग की थी।
दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच की जा रही है।