Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर में ओवरस्पीड ड्राइविंग करने वालों के कारण आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से कई लोगों की जान जा चुकी है। जीरकपुर पटियाला हाईवे पर स्वास्तिक विहार के पास अज्ञात कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में जख्मी व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 427, 304ए के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में बलौंगी के रहने वाले नरेश दत्त ने जीरकपुर पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर:
नरेश दत्त ने शिकायत में बताया है कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-22 निवासी अपने दोस्त बलजीत के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जीरकपुर की ओर आ रहे थे । इस दौरान जब पटियाला रोड पर स्थित स्वास्तिक विहार के पास पहुंचे, तो पीछे से आकर एक तेज रफ्तार कार ने बलजीत के मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगने के कारण बलजीत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया । उसे काफी चोटें लगी। कार चालक टक्कर मारने के बाद रुका नहीं। नरेश दत्त ने बताया कि उसने जख्मी बलजीत को घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0 Comments