Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

दुकान के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी

Read in:Hindi

जीरकपुर, क़तिका:
गुरु नानक कलोनी में स्थित लहंगे की दुकान से कीमती समान चोरी होने के आरोप में ढकोली पुलिस ने अज्ञात चोरों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ 380, 457 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता गुलशन कुमार निवासी सुषमा वेलेंशिया गाजीपुर ने बताया कि उसकी बेटी कंचन ने गुरु नानक एंकलेव में लहंगे की दुकान की हुई है। जो बीते कुछ दिनों से काम के सिलसिले में फरीदाबाद गई हुई थी और दुकान पर ताला लगा हुआ था। मेरी बेटी को पड़ोसी दुकानदार का फोन गया कि तुम्हारी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं, में मौके पर गया तो दुकान में से काफी सारा कीमती सामान गायब था। कितने का सामान चोरी हुआ है यह तो बेटी के आने का बाद ही पता चल पाएगा। हमने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।
मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द हीं चोरों को पकड़ लिया जाएगा।