Monday, 27 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

दो ट्रकों की टक्कर में चालक घायल, हादसे के बाद लगा जाम

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
बीती रात चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांखरपुर गांव के पास दो ट्रकों की टक्कर ही गई। हादसे दौरान पिछले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मौके से मिली जानकारी अनुसार बीती रात दो ट्रक डेराबस्सी से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। गांव भांखरपुर पहुंचने के बाद चलते ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे आ रहे ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया और आगे खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में पिछले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण सड़क जाम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खोला।
मुबारिकपुर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि घायलों के बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।