Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

नकली होलोग्राम, लेबल व कॉर्क ज़ब्त, दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त युनूस ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध शराब के विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई कर नकली होलोग्राम, लेबल व कॉर्क ज़ब्त कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत जिला शिमला में गुप्त सूचना के आधार पर शनान स्थित परिसर का विभाग की गठित टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान परिसर में 21 बोतलें अंग्रेजी शराब (फॉर सेल इन चण्डीगढ़) एवं बियर की 2 बोतलें पाई गई। परिसर में 16230 नकली होलोग्राम एवं 11984 नकली लेबल भी पाए गए। इसके अतिरिक्त एक बोरी में देसी शराब के नकली ढक्कन को भी कब्ज़े में लिया गया। उन्होंने कहा कि एक गैलन 50 किलो ग्राम के संदिग्ध पदार्थ को कब्जे में लेकर उसे पुष्टि के लिए रासायनिक परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि दोषियों के विरुद्ध ढली थाना में अवैध शराब, नकली होलोग्राम एवं नक़ली लेबल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त विभाग की अन्य टीम द्वारा शिमला में एक ढाबे से 7 बोतल अवैध शराब कब्ज़े में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई गई।
युनूस ने बताया कि विभागीय अधिकारियांे द्वारा राज्य के विभिन्न भागों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई गई है जिसमें कुल्लू, नूरपुर, सिरमौर में अधिकारियों द्वारा 3605 लीटर कच्ची शराब (लाहन) कब्ज़े में लेकर नियमानुसार नष्ट किया गया है। इसके अलावा विभागीय टीमों द्वारा प्रदेश में अंग्रेजी शराब की 63 बोतलंे, 167 बोतलंे देसी शराब, 34 बोतलें बियर एवं 96 बोतलें वाइन आबकारी अधिनियम के अंतर्गत ज़ब्त की हैं।
आबकारी आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में क्षेत्रीय एवं जिला स्तर पर 65 विशेष टास्क फ़ोर्स का गठन किया है। मदिरा एवं मादक पदार्थों, अन्य प्रकार के उपभोक्ता वस्तुओं के परिवहन पर नजर रखने के लिए मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। टास्क फ़ोर्स को प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण एवं तस्करी को रोकने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। विभाग द्वारा मदिरा निर्माण, थोक विक्रेता वाली सभी इकाइयों में अवैध रूप से मदिरा परिवहन पर रोक लगाने के दृष्टिगत आई.पी. बेस्ड सी.सी.टी.वी. कैमरा से निगरानी की जा रही है।