Thursday, 27 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
पंजाब

नौवीं की छात्रा को बहला कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिकाः
यहां के गांव महीवाला में रहने वाली 14 साल की बच्ची को बहला कर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान आकाश पुत्र लाला राम निवासी नेटा, यूपी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लापता बच्ची के पिता ने शिकायत में कहा है कि वह मजदूरी का काम करता है। उसके दो बच्चे हैं, उनकी बेटी 14 साल की है जो नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 1 अगस्त को उसकी बेटी स्कूल गई, जो स्कूल नहीं पहुंची। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। डेराबस्सी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।