Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

न्यायधीश व वकील बनकर ठग्गी मारने वाले गिरोह का सदस्य राजू काबू

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि जज व वकील बनकर ठग्गी मारने वाले आरोपी राज कुमार उर्फ राजू पुत्र मिट्ठु सिंह वासी सजराना जिला फाजिल्का को काबू करने मेें सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार रमेश कुमार पुत्र देसराज वासी खुईयांसरवर ने एक प्रार्थना पत्र लिखकर फाजिल्का के एसएसपी से मांग की थी कि हरिंद्र कुमार पुत्र चेला राम, चेला राम पुत्र हरीचंद वासी रोड़ावाली अरनीवाला फाजिल्का, राज कुमार राजू पुत्र मिट्ठु राम वासी सजराना सदर फाजिल्का व बलविंद्र कुमार पुत्र बाग चंद वासी छल्लांवाली सदर फाजिल्का ने उससे नकली जज व वकील बनकर लाखों रूपये की ठग्गी मारी है। जांच के बाद थाना खुईयांसरवर पुलिस ने रमेश कुमार के बयानों पर मुकदमा नं. 45, 2.05.2022 भांदस की धारा 420, 120 के तहत उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। डीएसपी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि एक आरोपी को काबू किया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को काबू कर लिया जायेगा।