Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

पंचायती फंडों में 12.24 करोड़ रुपए की हेरा-फेरी के लिए सरपंच हरजीत कौर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के मकसद से चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने पटियाला जिले के गाँव आकड़ी की सरपंच हरजीत कौर को गाँव में विकास कार्यों के नाम पर पंचायती फंडों में 12.24 करोड़ रुपए का गबन करने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पंचायती फंडों में विभिन्न दोषियों द्वारा किए घपलों की जाँच के लिए पहले ही विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में धारा 406, 420, 409,ए 465, 467, 468, 471, 120.बी और भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 13;1द्ध और 13;2द्ध के तहत एफआईआर दर्ज की हुई है, जिसकी गहन पड़ताल जारी है।
इस मामले की और अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की पुड्डा अथॉरिटी ने अमृतसर.कोलकाता एकीकृत कॉरिडोर के निर्माण के लिए 5 अलग.अलग गाँवों की 1104 एकड़ शामलात ज़मीन का अधिग्रहण किया गया था। इस सम्बन्धी पटियाला जिले के शंभू ब्लॉक के 5 गाँवों पब्बराए तख्तू माजरा, सेहराए सेहरी और अकड़ी को कुल 285 करोड़ रुपए की राशि दी गई। उन्होंने बताया कि इस कुल राशि में से ग्राम पंचायत अकड़ी की अधिग्रहण की गई 183 एकड़ 12 मरले ज़मीन के बदले करीब 51 करोड़ रुपए मिले थे।
विजीलैंस द्वारा पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि मुलजि़म सरपंच हरजीत कौर ने उपरोक्त फंडों का प्रयोग करके गाँव में विकास कार्य शुरू करवाए, परन्तु ब्यूरो की तकनीकी टीम द्वारा इन कार्यों की फिजिक़ल चैकिंग के दौरान यह पाया गया कि हरजीत कौर द्वारा गाँव के छप्पड़, कम्युनिटी सैंटर, श्मशान घाट, पंचायत घर और नाले की पटड़ी के फर्ज़ी निर्माण के नाम पर ग्राम पंचायत के जाली प्रस्ताव पास कर फंडों का बड़े स्तर पर दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यों को सही साबित करने के लिए उसने अलग-अलग फर्मों को इन कार्यों के लिए चैकों के द्वारा भुगतान किया।
प्रवक्ता ने खुलासा किया कि विजीलैंस जाँच के अलावा पंचायत फंडों के प्रयोग के साथ इस गाँव के विकास कार्यों सम्बन्धी एक अन्य विभागीय जाँच अतिरिक्त मुख्य सचिव.कम.वित्त कमिश्नर ग्रामीण विकास और पंचायतें, एसएएस नगर द्वारा मुकम्मल की गई है। विभागीय जाँच में पता लगा है कि गाँव आकड़ी में सरपंच हरजीत कौर द्वारा विकास कार्यों में 12.24 करोड़ रुपए का घपला किया गया। विजीलैंस द्वारा इस मामले की अगली जाँच जारी है।