Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल के तौर पर यादव ने संभाला अतिरिक्त चार्ज़

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
1992-पंजाब बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव ने डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (पुलिस बल के प्रमुख) पंजाब के तौर पर अतिरिक्त चार्ज़ संभाल लिया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेशों अनुसार गौरव यादव प्रशासन पंजाब के विशेष डीजीपी के तौर पर भी सेवाएं जारी रखेंगे।
पद संभालने के उपरांत नव-नियुक्त डीजीपी पंजाब ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की और उनको भरोसा दिया कि वह राज्य पुलिस की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे।
डीजीपी ने अधिकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री मान के निर्देशों अनुसार पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए नशों के विरुद्ध लड़ाई को और मज़बूत करने के साथ-साथ गैंगस्टर कल्चर को ख़त्म करना, अमन-कानून को बरकरार रखना और अपराध की पहचान करना है।
उन्होंने बुनियादी पुलिसिंग को फिर सुरजीत करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जिसमें संवेदनशील स्थानों पर चौकसी रखना और किसी भी किस्म की आगामी अमन-कानून की स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना, अपराध के आंकड़ों की निगरानी, पुलिस थानों की जांच, पुलिस कर्मचारियों की भलाई सम्बन्धी कार्य आदि शामिल हैं।
डीजीपी यादव ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को भी हिदायत दी कि वह अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस चैकिंग प्वाइंटों में विस्तार करें और हर नाके पर अधिक से अधिक वाहनों की चैकिंग को यकीनी बनाएं, जिससे अपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी सलाह दी कि सभी नाकों को इस तरीके से संकलित किया जाना चाहिए जिससे किसी घटना की सूरत में तुरंत सक्रिय हो जाएँ। उन्होंने नशीले पदार्थों की बरामदगी को और तेज करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने पुलिस थानों का सामर्थ्य बढ़ाने और इनको नागरिक समर्थकी बनाने के साथ-साथ आधुनिकीकरण के लिए नये पैट्रोलिंग वाहनों और हाईटेक उपकरण मुहैया करवाने पर भी ज़ोर दिया।