Tuesday, 12 May 2026
Breaking News
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़

पंजाब यूनिवर्सिटी: एन.एस.एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ में चल रहे एन.एस.एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समापन हुआ। इस समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डीन कालेज डेवलपमेंट एंड काउंसिल प्रो.संजय कौशिक मौजूद रहे। शिविर में वरिष्ठ अतिथि के रूप में डीन छात्र कल्याण प्रो. अरुण ग्रोवर, डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो. अमृतपाल कौर टूर, कुलसचिव प्रो. वाई पी वर्मा व सीनेट मेंबर प्रवीन गोयल मौजूद रहे। स्वयंसेवकों के द्वारा मुख्य अतिथि के समक्ष सांस्कृतिक कृतियां प्रस्तुत की गई। इसके तदोपरांत आए हुए मुख्य व वरिष्ठ अतिथियो के द्वारा स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें निस्वार्थ भाव के साथ समाज कल्याण के कार्यों में बड़ चडकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा की आज एन.एस.एस के सभी स्वयंसेवक राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है और आने वाले समय में भी अपना सहयोग इसी तरह से देते रहेंगे। इसके उपरांत पुरुस्कार वितरण समारोह हुआ। जिसमें पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन व एक्सटेमपोर प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर में 12 स्वयं सेवकों को बेस्ट वॉलंटियर चुना गया। जिसमें सरताज सिंह, सार्थक सिंह, शिवा गोयल, तरणजोत कौर,प्रभजीत सिंह, विनीत मिश्रा, ज्योति, सिमरन, दिव्यम कुमार आदि थे। इन सभी बेस्ट स्वयंसेवकों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।