Thursday, 12 November 2026
Breaking News
4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया
पंजाब Trending

पंजाब विधान सभा होगी पेपर मुक्तः संधवां

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि बहुत जल्द विधानसभा का सारा कामकाज पेपर मुक्त हो जायेगा और सभी विधायकों के मेज़ों पर कंप्यूटर स्थापित करने का कार्य ज़ोरों पर है। पंजाब विधान सभा में कम्प्यूट्राइजेशन और डिजीटाईजेशन सम्बन्धी कमेटी की मीटिंग के बाद विधान सभा हाल में कंप्यूटर स्थापित करने के काम का सभी सदस्यों ने जायज़ा भी लिया।
मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सम्बन्धित विभागों को ज़ोर देकर कहा कि नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन को लागू करने के लिए कोशिशें तेज़ की जाएँ जिससे जल्द ही विधान सभा की सारी कार्यवाही पेपर मुक्त हो सके। इस सभी कार्य के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फंडों की कोई कमी न आने का भरोसा दिया।

0 Comments