Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

पंजाब विधानसभा स्पीकर द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री संग पंजाबी भाईचारे मुद्दों पर विचार-चर्चा

Read in:Hindi

पटना, फेस2न्यूज:
पंजाब विधान सभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के साथ एक बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-चर्चा की।
पंजाब विधान सभा के प्रवक्ता अनुसार यह एक शिष्टाचार बैठक थी, जिसमें स. संधवां ने बिहार में बसने वाले पंजाबियों के विभिन्न मुद्दों संबंधी श्री नीतीश कुमार के साथ चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कृषि, डेयरी फार्मिंग, संस्कृति, खेल, विज्ञान, नवीन तकनीकों आदि पर चर्चा की। बैठक के बाद स. संधवां ने बताया कि उनकी श्री नीतीश कुमार के साथ चर्चा बहुत अच्छी रही और उनको बिहार में बसने वाले पंजाबियों के बारे में काफी कुछ जानने का अवसर मिला।
इससे पहले पटना में पहुँचकर स. संधवां तख़्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए और उन्होंने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धाँजलि भेंट की। उन्होंने अच्छे जीवन के निर्माण के लिए लोगों को श्री गरू गोबिन्द सिंह की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया।

0 Comments