Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

पश्चिमी कमान मुख्यालय में सेना और सीमा सुरक्षा बल का सम्मेलन आयोजित

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
पश्चिमी कमान मुख्यालय में सेना और सीमा सुरक्षा बल वार्षिक समनवय सम्मेलन आयोजित किया। जिस में भारतीय सेना पश्चिमी कमान के वरिष्ठ अधिकारियों और बीएसएफ पश्चिमी कमान से सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
सम्मेलन की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी, एवीएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी कमान और श्री पीवी रामशास्त्री, आईपीएस, स्पेशल डीजी वेस्टर्न कमांड, बीएसएफ ने की। संचालन संबंधी तैयारियों के सामान्य मुद्दों, संयुक्त प्रशिक्षण और सीमा प्रबंधन की समकालीन चुनौतियों पर सक्रिय रूप से विचार-विमर्श किया गया। दोनों बलों ने सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा किया और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरों को कम करने के लिए एक संयुक्त सहमति और योजना विकसित की।
सभी हितधारकों के बीच एकीकरण और सहयोग की भावना प्रचलित राष्ट्रीय सुरक्षा गतिशीलता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है और यह सम्मेलन उद्देश्य प्राप्ति की दिशा में दोनों बलों द्वारा एक सार्थक कदम है। सेना और बीएसएफ ने हमारी सीमाओं की रक्षा के साझा उद्देश्य की पूर्ति के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का संकल्प लिया।

0 Comments