Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

पार्किंग ना छोड़ने पर बंद करवा था काम, छुट्टी के दिन पुनर्निर्माण शुरू, निवासियों का विरोध

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:

लोहगढ़ रोड पर बन रही दुकानों को कुछ दिन पहले नगर परिषद ने पार्किंग ना छोड़ने के कारण काम बंद करवा दिया था। शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते शुक्रवार शाम को बिल्डर ने काम फिर से शुरू कर दिया, जिसका स्थानीय लोगों ने सख़्त विरोध किया।

यह आरोप लगाते हुए शिवा अपार्टमेंट के अध्यक्ष नारायण मित्तल, मोहित ओबेरॉय, अजीत कुमार, पंकज और सामाजिक कार्यकर्ता अवतार सिंह ने कहा कि जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारियों के इशारे पर बिना पार्किंग छोड़े दुकानें बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिल्डर ने कुछ दिन पहले इन दुकानों का निर्माण कार्य शुरू किया था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के चलते नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिल्डर द्वारा अवैध रूप से खोदी गई नींव को तोड़ दिया गया हालांकि, छुट्टी के दिन बिल्डर ने शनिवार और रविवार को दोबारा निर्माण फिर से शुरू कर दिया, जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पार्किंग छोड़े अवैध रूप से इन दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क करीब 20 फीट चौड़ी है, जिस पर अवैध दुकानें बनाई जा रही है। इससे इस सड़क पर भारी ट्रैफिक होगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिल्डरों को कई बार पास नक्शे दिखाने के लिए कहा गया लेकिन बिल्डरों द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस छोटे से क्षेत्र में सत्रह दुकानें बनाई जा रही है, जिस कारण लोग अपने वाहनों को उनके अप्पार्टमेंट के रास्ते में पार्क करेंगे और उन्हें भविष्य में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मौके पर पहुंचे बिल्डर संजय गोयल ने बताया कि वह योजना के तहत दुकानें बना रहे है। उन्होंने कहा कि अब तक नगर परिषद जीरकपुर के अधिकारियों द्वारा उनके निर्माण को नहीं रोका गया है और न ही उन द्वारा खोदी नींव को बंद किया है। इस सबंधी जब जीरकपुर नगर परिषद के कार्यवाहक अधिकारी गिरीश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नक्शे के खिलाफ निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस सबंधी नगर परिषद जीरकपुर के अध्यक्ष उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि यदि उक्त स्थल पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, तो इसको किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद जीरकपुर के अधिकारियों की मिलीभगत के बारे में कहा कि अगर नगर परिषद द्वारा गलत तरीके से नक्शे पास किए गए है, तो उनकी उच्चतम स्तर पर जांच की जाएगी।