Thursday, 02 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

पेट्रोल पंप के नाप-तोल की जांच करने के बदले 9000 रुपए की रिश्वत लेते लीगल मीटरोलॉजी इंस्पेक्टर गिरफ़्तार

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
बठिंडा में तैनात एक इंस्पेक्टर लीगल मीटरोलॉजी (वजऩ और माप) कविन्दर सिंह को 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि दोषी कविन्दर सिंह को अकाल परिवार पेट्रोल पंप बठिंडा के मालिक कँवर यादविन्दर सिंह निवासी बठिंडा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त इंस्पेक्टर सालाना वजऩ और माप के निरीक्षण सम्बन्धी पेट्रोल पंप पर मशीनों की स्टैंपिंग करने के बदले 9000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। इसके अलावा उक्त मुलजिम ने पंप के कर्मचारी को अपनी गाड़ी में 15 लीटर पेट्रोल भरने के लिए भी कहा, परन्तु उसके लिए कोई रकम अदा नहीं की।
शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना की पड़ताल करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो टीम ने उक्त दोषी इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो, थाना सदर बठिंडा में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।